वर्कशीट में एंट्री करने के लिए सबसे पहले पॉइंटर को उस सेल पर ले जाते हैं जिस पर एंट्री करनी हैं उसके बाद की – बोर्ड से टाइपिंग के द्वारा एंट्री करते हैं एंट्री की समाप्ति पर की – बोर्ड से इंटर की प्रेस करते हैं एक्सेल में एंट्री तीन प्रकार की होती हैं –
- Value (125,139.83,-25.40 etc.)
- Label (Delhi, Gupta, A175 etc.)
- Formula (=A1+B1, =Sum(A1:A5)
Value entry (वैल्यू एंट्री)
इस प्रकार की एंट्री में अंको (0 – 9), चिन्ह (+, -) तथा दशमलव का प्रयोग किया जा सकता हैं यह सेल में दाई ओर (Right align) से आते हैं|
Label entry (लेबल एंट्री)
इस प्रकार की एंट्री में Alphabet (A to Z) अंक (0 to 9) व अन्य कैरेक्टर का प्रयोग किया जा सकता हैं यह सेल में बाई ओर (Left align) से आते हैं यह एंट्री Alphabet से शुरू होती हैं |
Formula entry (फार्मूला एंट्री)
इस प्रकार की एंट्री गणनाओं के लिए की जाती हैं फार्मूला एंट्री “=” चिन्ह से शुरू की जाती हैं जब किसी सेल में फार्मूला इंटर किया जाता हैं तो वह फार्मूला के स्थान पर उसका परिणाम प्रदर्शित करती हैं |
जैसे – =A1 + A5
0 टिप्पणियाँ